अनूपपुर: जमुना में सट्टा खिलाते हुए एक युवक को पुलिस ने पकड़ा, ₹2220 नकद जब्त
थाना भालूमाड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जमुना स्थित एसईसीएल अस्पताल के पास सट्टा खिलाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को एक रुपये के बदले 80 रुपये देने का लालच देकर हार-जीत का दांव लगवा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी नरोत्तम उर्फ राहुल पाण्डेय (25) निवासी वार्ड क्रमांक 6, जमुना को पकड़ा।