खलीलाबाद: मगहर नगर पंचायत के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर कार्य बाधित करने का आरोप, सभासद ने डीएम से की शिकायत
नगर पंचायत मगहर के वार्ड संख्या-3 शेरपुर रेहरवा के सभासद अमीरुद्दीन कादरी ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर विकास कार्य बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सड़क व नाली निर्माण के लिए एनओसी जानबूझकर जारी नहीं की जा रही है। साथ ही कागजों में कार्य दिखाकर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की