चौरीचौरा: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के सरैया पहाड़ी लाइन निवासिनी रोशनी (20) पत्नी करन निषाद ने घर मे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोशनी की शादी सात माह पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना दी है