चित्तौड़गढ़: खामका बालाजी मंदिर के जंगल में मृत मिले युवक के परिजनों का नहीं चला पता, समाजसेवी गोपाल ने किया अंतिम संस्कार
शहर के निकट मानपुरा स्थित खामका बालाजी मंदिर के जंगल में 15 अप्रैल को अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था. उसकी शिनाख्त करवाने के लिए कोतवाली थाना पुलिस ने आसपास के थानो पर मैसेज भी किया लेकिन उसके परिजनों का पता नहीं चल पाया. ऐसे में कोतवाली पुलिस ने लावारिस मानते हुए शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया और समाजसेवी गोपाल वेद के सुपुर्द किया.