राघोगढ़: राघोगढ़ में विश्व हिंदू परिषद का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न, संगठन, सेवा, सुरक्षा, संस्कार पर दिया जोर
विश्व हिंदू परिषद जिला राघोगढ़ का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग स्थानीय एक गार्डन में 2 अगस्त दिन रात संपन्न हुआ। 3 अगस्त को विभाग मंत्री दिलीप कुशवाहा ने बताया, संगठन विस्तार सेवा सुरक्षा और संस्कार के संकल्प से ही समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को अभ्यास वर्ग में मार्गदर्शन दिया गया।