अरवल: डीएम अमृषा बैस ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, अधिकांश का तत्काल निस्तारण
Arwal, Arwal | May 8, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैस ने कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया। 24 नागरिकों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, नलजल, वेतन, शिक्षा आदि समस्याएं बताईं। अधिकांश का मौके पर निस्तारण हुआ। अन्य समस्याओं को लेकर डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।