शाजापुर: नगर पालिका ने लोक अदालत लगाकर संपत्ति व जल कर के वसूले 6 लाख रुपये
राज्य शासन और विधिक सेवा के सहयोग से नगर पालिका ने आज लोक अदालत लगाई जिसमें संपत्ति कर और जल करके बकाया 6 लाख रुपये वसूले गए। राजस्व निरीक्षक प्रभारी अभय नगर ने बताया कि पिछली लोक अदालत के दौरान आचार संहिता लगने पर जलकर और संपत्ति कर बकायादारों को पेनल्टी, सरचार्ज और अधिकार में कोई छूट नहीं दी गई थी, लेकिन इस बार की लोक अदालत में 100% छूट दी गई है