कटनी नगर: कुल्हाड़ी से हमला करने वाले अब तक नहीं हुए गिरफ्तार, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
स्लीमनाबाद के केवलारी गाँव मे खेत मे लगे सागौन का पेड़ काटने से मना करने पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर कुल्हाड़ी और सब्बल से हमला करने वाले आरोपी खुले घूम रहे है। इस मामले को लेकर मारपीट में घायल हुए परिजन आज मंगलवार दोपहर 12:30 मिनट पर एसपी कार्यालय पहुँचे और न्याय की गुहार लगाई। आरोपी राजभान यादब सहित अन्य लोगो की गितफ्तारी की मांग की है।