शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ भड़के छात्र
सुंदरनगर के MLSM कॉलेज में युवा कांग्रेस और NSUI ने जिलाध्यक्ष निखिल ठाकुर की अगुवाई में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम आयोजित किया। बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं ने शिक्षा व्यवस्था और छात्र अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आवाज बुलंद की। विरोध स्वरूप केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक पुतला भी दहन किया गया। निखिल ठाकुर ने कहा कि छात्र हितों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए युवा कांग्रेस और NSUI का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस एवं NSUI के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सुंदर नगर से रोहित कौशल की रिपोर्ट
#Sundernagar #MLSMCollege #NSUI #YouthCongress #StudentProtest #Education #Mandi #HimachalNews #BreakingNews #RozanaHimachal #HPNews #StudentRights #LatestNews #HimachalPradesh #CollegeNews