आरोन: माता मुंडरा मंदिर में पुजारी से विवाद के बाद 11 चांदी के मुकुट चोरी, आरोपी गिरफ्तार, 8 मुकुट के 183 टुकड़े बरामद
Aron, Guna | May 17, 2026 आरोन थाना के माता मुंडरा गांव में प्राचीन माता मंदिर में 26 अप्रैल 2026 को चांदी के 11 मुकुट की चोरी हुई। 17 मई को थाना प्रभारी ने कहा, मंदिर पुजारी कामता प्रसाद शर्मा ने चोरी की रिपोर्ट की। पुलिस ने 16 मई को गांव के आरोपी कैलाश शर्मा को गिरफ्तार किया, जिसने प्रसाद की रंजिश में में चोरी स्वीकार की। 3 मुकुट साबूत और 8 मुकुट के टूटे 183 टुकड़े बरामद किए है।