चांदपुर: बिजनौर में गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने से चांदपुर क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा
पहाड़ो व मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बेतहाशा बारिश के बाद बिजनौर में गंगा नदी उफान पर है। जिससे चांदपुर क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा सताने लगा है। आज शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार दतियाना जलालपुर मीरापुर सीकरी सहित कई गांव में पानी पहुंच गया है। स्थिति बिगड़ने पर ग्रामीणों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा