खरगोन जिले में मई माह में लगातार बारिश व तापमान में गिरावट से कपास की तेजी से बुवाई हुई। अब बीते 6 दिन में 5 डिग्री बढ़कर 40.2 डिग्री पर पारा चढ़ गया। इस वजह से किसानों ने गर्मी के कपास की आगे की बुवाई रोक दी। जिले में 1.90 लाख हेक्टेयर रकबे में कपास की बुवाई की जाना है। इसमें 80% कपास गर्मी में लगाई जाती है जबकि बाकी बारिश होने पर।