सीतापुर: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की शिक्षिकाओं पर छात्रा के लगाए आरोप निराधार निकले, जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई
जनपद के महमूदाबाद इलाके के बिलौली बाजार में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीचरों पर छात्र के द्वारा उत्पीड़न करने और 2 दिन तक खाना न देने के गंभीर आरोप लगाए गए थे मामला संज्ञान में लेने के बाद जिलाधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिए थे की गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि लगाए गए सभी आरोप निराधार थे, जिसके बाद जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी गई है।