फारबिसगंज: फारबिसगंज में बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया.
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह के आवास पर रंगों का त्योहार होली के शुभ अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. होली मिलन समारोह में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी.