पालोजोरी: पुलिस हिरासत में वृद्ध की मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश, परिजनों ने सड़क जाम किया
पालोजोरी अंचल अंतर्गत बगदाहा गांव में पुलिस अभिरक्षा में हुई 65 वर्षीय वृद्ध महेश्वर राणा की मौत को लेकर सोमवार दोपहर 12 बजे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक वृद्ध महेश्वर राणा का शव सड़क पर रखकर गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे को बगदाहा सिद्दो-कान्हू चौक के पास जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि खागा और सारठ पुलिस की पिटाई से