गिरिडीह: पीरटांड़ के घरचांची निवासी एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के घरचांची निवासी पतन तुरी (17 वर्ष), पिता फागु तुरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को 2 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, गिरिडीह में करावाया गया। मंगलवार शाम पतन तुरी अपने दो साथियों के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कही जा रहा था। इसी दौरान बंदरकुपी के पास सामने से आ रहे टेंपो से इसके मोटरसकिल की जोरदार टक्कर हो गई।