मंझनपुर: टॉप 10 भूमि विवाद अभियान में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एसडीएम मंझनपुर ने पश्चिम शरीरा में तीन विवाद निपटाए
कौशाम्बी में भूमि विवादों के त्वरित समाधान को लेकर चलाए जा रहे टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के तहत मंझनपुर तहसील क्षेत्र के पश्चिम शरीरा गांव में विशेष कैम्प आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव पहुंचकर भूमि विवादों की सुनवाई की और मौके पर ही तीन मामलों का निस्तारण कराया है।