नवाबगंज: बाराबंकी ट्रामा सेंटर से रेफर करने पर रास्ते में महिला की मौत, हृदय रोग से पीड़ित थी महिला, परिजनों ने लगाए आरोप
बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एक हृदय रोग पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।लखनपुर देवकली,सिद्धौर निवासी फूलकला को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर किया था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।परिजनों ने रविवार करीब 4 बजे आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल में अभी तक हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई है।