भगवानपुर समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) परियोजना के अंतर्गत बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे जून माह के टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर किया गया। वितरण के दौरान लाभुकों को चावल, दाल एवं सोयाबीन सहित निर्धारित पोषाहार उपलब्ध कराया गया।