नवादा: नवादा में डीएम ने विभागीय समीक्षा बैठक की, किसान रजिस्ट्री, जन-सुनवाई और योजनाओं पर दिए सख्त निर्देश
नवादा में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, जन-समस्याओं के समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक की शुरुआत एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा से हुई।