बिजनौर: चांदपुर में धनोरा मार्ग पर सड़क के अधूरे निर्माण के विरोध में कलेक्ट्रेड परिसर मे धरने पर बैठे शिव सैनिक
Bijnor, Bijnor | Jul 8, 2024 बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र में धनोरा मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। जो महीनों से पूरा नहीं हो पाया है। हाल ही में कावड़ यात्रा शुरू होने वाली है। सड़क पर अधूरे पड़े निर्माण को लेकर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इसी चीज के विरोध में आज शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता कलेक्ट्रेड में धरने पर बैठ गए।