#मां_और_उसका_प्रेमी_ही_निकला_ह...
भरतपुर। कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अवैध संबंध होने या उसके उजागर होने के डर से अपने ही दो मासूम जुड़वां बेटों की निर्मम हत्या कर दी। डीग जिले की जनूथर थाना पुलिस ने एसपी शरण गोपीनाथ काबले के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन संकल्प' के तहत इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का महज कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रीति (35 वर्ष) पत्नी स्व. निरंजन का गांव के ही राजेश (40 वर्ष) पुत्र हीरालाल के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते दोनों ने इस वीभत्स वारदात को अंजाम दिया। बीती 20 अक्टूबर को बडेसरा गांव में हुई इस घटना के बाद आरोपियों ने दोनों बालकों विनय और विष्णु की हत्या कर शवों को घर से कुछ दूरी पर कड़बी के पूंजों में छिपा दिया था, जिन्हें पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से बरामद कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की गहनता से जांच कर रही है।