पुष्पराजगढ़: अमरकंटक: नर्मदे हर सेवा न्यास में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी पूरी
अमरकंटक नर्मदे हर सेवा न्यास में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आने की तैयारी सोमवार 10:00 बजे पूरी हो गई है यहां सेवा न्यास परिसर में ही कार्यक्रम स्थल बनाया गया है जहां पुलिस और प्रशासन सुबह से ही पहुंच चुकी है और कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं। सेवा न्यास से जुड़े हुए लोगों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी भी पहुंच रहे हैं।