चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कई पुराने सरकारी क्वार्टर वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़े हुए हैं। रखरखाव के अभाव में इन क्वार्टरों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। वर्तमान में अधिकांश क्वार्टर खाली हैं, जिसका लाभ उठाकर शराबी और असामाजिक तत्व यहां अपना जमावड़ा लगाने लगे हैं।