हमीरपुर: इंगोहटा में बैंक के बाहर किसान से टप्पेबाजी, डिग्गी खोलकर ₹25 हजार व दस्तावेज चुराए गए
क्षेत्र के इंगोहटा गांव में शनिवार दोपहर इंडियन बैंक के बाहर एक किसान को निशाना बनाते हुए अज्ञात टप्पेबाज उसकी बाइक की डिग्गी से 25 हजार रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज पार कर ले गए। घटना से बैंक आने-जाने वाले ग्राहकों में सनसनी फैल गई है। मवईजार गांव निवासी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे बैंक पहुंचे थे। उन्होंने सहकारी समिति का बकाया जमा करन