बागपत: बागपत तहसील दिवस में सीडीओ और सीओ ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
सोमवार की दोपहर करीब एक बजे तहसील बागपत में आयोजित तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी बागपत ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने एक-एक शिकायत पर ध्यानपूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।