मंडला: बड़ी खैरी में ओवरफ्लो सीवर चैंबर से वार्डवासियों की परेशानी बढ़ी, संक्रमण का खतरा मंडराया
Mandla, Mandla | Jun 13, 2026 सीवर लाइन निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत बड़ी खैरी के वार्ड क्रमांक 15 में सीवर चैंबर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सडक़ों पर बह रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल गई है और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को करीब 12 बजे वार्डवासियों ने इस समस्या की जानकारी दी।