हरदोई: मुख्तार की मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट, जुमे की नमाज़ के दौरान एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर का लिया जायजा
Hardoi, Hardoi | Mar 29, 2024 मुख्तार अंसारी की जेल में मौत के बाद हरदोई भी हाई अलर्ट पर है। आज जुमे की नमाज के दौरान एसपी केशव चंद्र गोस्वामी भारी पुलिस फोर्स के साथ मस्जिदों के बाहर जायज लेने पहुंचे। इस दौरान एसपी ने तमाम लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है। एसपी के साथ सीओ सिटी, शहर कोतवाल एवं बीएसएफ की भी बटालियन मौजूद थी।