रहुई: रहुई प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने एंबुलेंस से पहुंचे प्रत्याशी
Rahui, Nalanda | Nov 13, 2024 रहुई प्रखंड के पैक्स चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को दोपहर 2 बजे हवनपुरा पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी गंभीर स्थिति में रहने पर एंबुलेंस से नामांकन करने के लिए रहुई प्रखंड पहुंचे। जहां हवनपुरा पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी नारो सिंह ने नामांकन पत्र भरा। प्रखंड परिसर में एंबुलेंस को आता देख परिसर में मौजूद लोगों ने टकटकी लगाए।