बहेड़ी: तहसील परिसर स्थित कार्यालय पर SDM ने जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग फरियादी को ट्राई साइकिल देकर समस्या का निस्तारण किया
बहेड़ी तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय पर आज दस अप्रैल को सुबह करीब दस बजे से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम बहेड़ी इशिता किशोर जनसुनवाई में व्यस्त थीं कि तभी दिन में करीब एक बजे जनसुनवाई के दौरान बहेड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत उतरसिया मोहलिया गांव निवासी दिव्यांग फरियादी गोपाल बैरागी अपनी फ़रियाद लेकर पहुंचे और ट्राई साइकिल की आवश्यकता बताई।