कांके: पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के सामने 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Kanke, Ranchi | May 21, 2026 पुलिस मुख्यालय में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे डीजीपी तदाशा मिश्रा के सामने 27 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वालों में तीन जोनल कमांडर, छह सब-जोनल कमांडर, एरिया कमांडर और दस्ता सदस्य शामिल हैं, जो कोल्हान के सारंडा जंगल स्थित मंकी फॉरेस्ट क्षेत्र में सक्रिय नक्सली मिसिर बेसरा दस्ते से जुड़े थे।