कानपुर: केडीए ने शताब्दी नगर और महावीर विस्तार योजना में हो रहे अवैध अतिक्रमणों पर चलाए बुलडोजर
मंगलवार 4:00 बजे केडीए का बुलडोजर अवैध अतिक्रमणों पर जमकर गरजा। केडीए ने शताब्दी नगर, महावीर विस्तार योजना में हो रहे अवैध अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया। केडीए ने कार्रवाई करते हुए केसा चैराहे से गम्भीरपुर चैराहे तक लगभग 2 किलोमीटर तक रोड के दोनों तरफ अवैध निर्माण तोड़े।