चकेरी पुलिस ने शातिर गौ तस्कर व गैंगस्टर 25000 के इनामी अभियुक्त अजहरुद्दीन को मंगलवार शाम 5:00 बजे गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया फरार होने के चलते इनाम घोषित किया गया था और कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी जिसके डर से अभियुक्त शहर आया था।