कानपुर: कल्याणपुर में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने वाले इंस्पेक्टर को किया गया सस्पेंड
कल्याणपुर थाने में अतिरिक्त इंस्पेक्टर संजीव कुमार को मंगलवार शाम 7:00 बजे एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था ने निलंबित कर दिया।इंस्पेक्टर के विरुद्ध विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। डेढ़ लाख रुपए का लेनदेन का ऑडियो वायरल होने के बाद जांच में प्रथम दृश्यता दोषी पाए जाने पर अतिरिक्त इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की गई है।