बाह: जैतपुर में 11 हजार वोल्ट की लाइन से युवक झुलसा, ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग
जैतपुर के मढ़ैपुरा गांव में घरों की छतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन एक बड़े खतरे के रूप में सामने आई है। चार दिन पहले छत पर काम कर रहे एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम 5 बजे कहा कि यह लाइन बेहद नीचे से गुजरती है, जिससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग