लखीमपुर: गुलचौरा गांव में डीजे बुकिंग विवाद के चलते हुई मारपीट, घायल युवक ने फरधान थाना पुलिस और एसपी से न्याय की लगाई गुहार
लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के गुलचौरा गांव में डीजे बुकिंग को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। गांव निवासी विष्णू पुत्र सोबरन ने पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि होली कार्यक्रम के लिए उसने विनीत से डीजे बुक करने की बात की थी, लेकिन अधिक पैसे बताए जाने पर उसने किसी अन्य व्यक्ति का डीजे बुक कर लिया।