बड़ौत: छपरौली कस्बे में जांच करने गए पुलिसकर्मी पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, आरोपी को भेजा गया जेल
Baraut, Bagpat | Jul 4, 2025 छपरौली कस्बे की पट्टी जगमालन निवासी नाजिम ने गुरुवार को थाने पर फोन पर सूचना दी कि प्रशान्त पुत्र देशपाल गली में लग रहे खडन्जा में बांधा डाल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रशांत को साथ चलने को बोला तो व नशे की हालत में पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौच करने लगा व कांस्टेबल अनिल कुमार पर जान से मारने की नीयत से ब्लेड से हमला कर दिया।