जयपुर: जयपुर में कलेक्ट्रेट पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प और लाठीचार्ज
Jaipur, Jaipur | Aug 3, 2026 जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से रावण गेट कालवाड़ रोड से लेकर के कलेक्ट्रेट सर्किल तक रैली का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस ने बेरिकेटिंग कर कालवाड़ पुलिया पर उन्हें रोकने की कोशिश की पर प्रदर्शनकारी बेरिकेटिंग हटाकर आगे बढ़ गए चोमू पुलिया पर भी रोका गया पर यहां पर पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई पुलिस ने वाटर कैनन व लाठीचार्ज किया