ममता ठाकुर तिलक राज शर्मा को हिमाचल किसान युनियन संगठन प्रभारी द्रंग की कमान
पधर (मंडी)। हिमाचल किसान युनियन द्रंग ब्लाक की बैठक ग्राम पंचायत कुन्नू के हरड़गलू में मुख्यमंत्री लोक भवन में संपन हुई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल किसान युनियन के जिला अध्यक्ष कर्मू राम ने की। बैठक में भारत सरकार के युवा सेवा एवं खेल विभाग से रिटार्यड डिप्टी जनरल ललिता शर्मा ने बतौर मुख्यतिथी शिरकत की। हिमाचल किसान युनियन के मुख्य संरक्षक हरीश शर्मा ने विशेष अतिथी के रूप में शिरकत की। इस मौके पर ललिता शर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की ताकत उसकी एकता होती है। उन्होंने कहा कि अन्न और किसान के बिना दुनिया का जीवन अधूरा है। देश की आजादी से लेकर आज देश को विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा करने के पीछे किसानों की भुमिका अहम रही है। आंकड़ों के अनुसार देश की तरक्की में 80 फीसदी भागेदारी किसानों की रही है। देश का किसान आत्म निर्भर होगा तभी देश उन्नति और विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। हिमाचल किसान युनियन के मुख्य संरक्षक हरीश चंद्र शर्मा ने कहा कि देश की 80 फीसदी आबादी गांव में वास करती है। हर वर्ष सरकार अपने बजट का 80 फीसदी गांव के किसानों पर खर्च करने को लेकर बजट तैयार करती है। दुर्भाग्यवस यह बजट शहरों की 20 फीसदी आबादी पर तो खर्च होता है लेकिन गांव में नहीं। यही कारण है कि देश का हर गांव आज भी सुविधाओं के अभाव में पिछड़ता जा रही है। उन्होंने कहा कि अन्न दाता किसान के बिना किसी भी समाज, प्रदेश और देश के विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती। सरकार के बजट का 80 फीसदी बजट गांव तक तभी पह ुुंच सकता है जब किसान जागरूक और संगठित होगा। हिमाचल किसान युनियन के जिला प्रधान कर्मू राम ने कहा कि हिमाचल किसान युनियन गैर राजनीतिक संगठन है। किसानों को आत्म निर्भर बनाने के लिए संगठन के माध्यम से किसान युनियन अपने कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है। बैठक में हिमाचल किसान युनियन द्रंग ब्लाक की कार्यकारिणी गठित की गई। तिलक राज शर्मा को संगठन प्रभारी दं्रग ब्लाक नियुक्त किया गया है। सिलग की प्रधान ममता कुमारी को सहायक संगठन प्रभारी द्रंग ब्लाक का दायित्व सौंपा गया है। दिनेश कुमार ठाकुर को मुख्य चुनाव प्रभारी द्रंग खंड नियुक्त किया गया है। पाली की प्रधान शकुंतला देवी को सहायक चुनाव प्रभारी द्रंग खंड नियुक्त किया गया है। कमल चैहान पधर, लाल सिंह ठाकुर, कुशाल ठाकुर, कुलदीप शर्मा सहायक चुनाव प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। कमेटी को द्रंग ब्लाक का दायित्व सौंपा है जो सभी पंचायतों में किसान युनियन का नए सिरे से गठन करेगी।
Mandi, Mandi | Nov 6, 2026