रॉबर्ट्सगंज: प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील और सीएम की अपेक्षाओं के अनुरूप सदर विधायक ने ई-रिक्शा से किया सफर, पहुंचे बिजली विभाग
पीएम और सीएम की ईंधन बचत की अपील को देखते हुए सदर विधायक भुपेश चौबे ने विधानसभा कार्यालय से बिजली विभाग कार्यालय तक ई-रिक्शा वाहन का किया उपयोग किया। बिजली विभाग पहुंच कर उन्होंने आंधी-तूफान में गिरे बिजली के तार और पोल तत्काल दुरुस्त करने के दल निर्देश दिए,समीक्षा बैठक में अधिकारियों से बोले, जनता को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखें