कैंपियरगंज: चिलवाताल थानाक्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने मोहरीपुर के पास से चोरी का अपराध करने के आरोप में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चिलुआताल थानाक्षेत्र अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी, मोहरीपुर के पास से पुलिस ने चोरी का अपराध करने के आरोप में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही इनके कब्जे से चोरी का सामान वह घटना में प्रयुक्त वाहन भी पुलिस ने बरामद कर लिया, इसके बाद अभियुक्त छोटू चौहान और विक्की चौहान पर कार्रवाई करते हुए दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।