गया टाउन सीडी ब्लॉक: वट सावित्री पूजा को लेकर गया के विभिन्न मोहल्लों में उमड़ी महिलाओं की भीड़, पति की दीर्घायु की कामना की
वट सावित्री पूजा को लेकर गया शहर के विभिन्न मोहल्लों में वट वृक्ष की पूजा करने को लेकर सुबह से महिलाओं की भीड़ उमड़ी है। ज्येष्ठ अमावस्या पर महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर परिवार में सुख समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना करती है।शहर के डेल्हा स्थित ठाकुरबाड़ी,लोको कॉलोनी सहित विभिन्न मोहल्लों में शनिवार की सुबह 6 बजे से महिलाओं की भीड़ उमड़ी है।