तुरकौलिया: रघुनाथपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
रघुनाथपुर पुलिस 10 हजार के इनामी तस्कर को सोमवार रात गिरफ्तार कर मंगलवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने 4 बजे बताया कि गिरफ्तार तस्कर बालगंगा का बिट्टू कुमार उर्फ मिठु है। जिसके ऊपर स्थानीय थाना में तस्करी का 3 प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था,उस पर 10 हजार का इनाम। गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई।