जमुई: डीएम आवास के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Jamui, Jamui | May 6, 2026 जमुई शहर में बुधवार 4 बजे के करीब डीएम आवास के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मुंगेर के गंगटा निवासी पूनम देवी (45), उनके पुत्र राहुल कुमार (25) और लक्ष्मीपुर की ममता देवी (60) शामिल हैं। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर पिटाई कर दी।