सत्तर कटैया: पटोरी, सिहौल सहित अन्य गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के 8 वारंटियों को किया गिरफ्तार
पटोरी, सिहौल सहित अन्य गांव में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले के आधे दर्जन वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी की काफी समय से तलाश थी जिसे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विभिन्न गांव से गिरफ्तार किया गया। प्रशिक्षु डीएसपी सह प्रभारी थानाध्यक्ष दयानन्द कुमार ने बताया कि सभी वारंटी को न्यायालय भेज दिया गया है।