सत्तर कटैया: पुरीख में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी, ईलाज हेतु भेजा गया अस्पताल
पुरीख में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी मो. इदरीस साफी को ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बिहरा थाना पहुंचकर पड़ोसी जयचंद पासवान एवं राहुल पासवान सहित अन्य पर आवेदन देते हुये समुचित कार्रवाई की मांग की। बिहरा थाना पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।