सत्तर कटैया: बरहशेर में आजाद युवा मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिये सैकड़ों वृक्ष लगाया गया, आमलोगों से भी वृक्ष लगाने की अपील
बरहशेर पंचायत में आजाद युवा मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए सैकड़ों वृक्ष लगाया गया। वृक्ष लगाने में जुटे लोगों ने बताया कि वर्तमान समय में मौसम के हालत को देख हर लोगों को कम से कम दो वृक्ष लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलित रह सके। गांव गांव में जाकर वृक्षारोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने की बात भी मंच के सदस्यों ने बताई।