जयपुर: जयपुर में इबोला संदिग्ध युवती की रिपोर्ट निगेटिव आई, राहत की सांस
Jaipur, Jaipur | Jun 7, 2026 जयपुर में इबोला वायरस के संदेह में भर्ती 19 वर्षीय युवती की रिपोर्ट निगेटिव आई है। युगांडा से 5 जून को जयपुर आई युवती को एयरपोर्ट स्क्रीनिंग में संदिग्ध लक्षण मिलने पर RUHS में भर्ती किया गया था। सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए थे। शनिवार रात रिपोर्ट निगेटिव आने पर चिकित्सा विभाग ने राहत की सांस ली।