होशंगाबाद नगर: मालाखेड़ी में नहर व राजस्व विभाग ने नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की
जिले में नहरों पर किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने शानिवार को करीब 1 बजे ग्राम मालाखेड़ी में माइनर नहर पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। नायब तहसीलदार शक्ति तोमर ने बताया कि नहर पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।