लोहरदगा: वज्रपात से गौवंशीय मवेशी की मौत, पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति
वज्रपात से गौवंशीय मवेशी की मौत, पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति लोहरदगा: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिगरा लालपुर गांव में सोमवार को हुई वज्रपात की घटना में एक गौवंशीय मवेशी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी बिंदु उरांव का मवेशी खेत के पास चर रहा था, तभी अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत